शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की 35वीं ऑल इंडिया रैंक
हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 9 की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने ऑल इंडिया स्तर पर 35वीं रैंक तथा उत्तराखंड में तीसरी रैंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है।
यह सफलता केवल गुनगुन की ही नहीं, बल्कि उसके माता-पिता के समर्पण और निरंतर जागरूकता का प्रतिफल है।
कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में गुनगुन कबड़वाल, आदर्श मेहता, रुद्राक्ष बिष्ट, वैष्णवी नेगी, जतिन बिष्ट, रुद्राक्ष गुरुरानी, रुद्राक्ष राजवार, दीपांशु बिष्ट, नीरव ठाकुर, दीपांशु धपोला एवं कनिष्का गिरी ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में वैभव कांडपाल, ऋषभ बोरा, मृदुल गुरुरानी, हिमांशी, लक्षित सिंह, तमन्ना, लक्षित भट्ट, अदिति कबड़वाल, पूर्वी जोशी, कुशाग्र पांडे, मानस नगरकोटी, पालक त्रिपोला, कनक पांडा एवं वैभवी भट्ट ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्य संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी. एस. मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने बताया कि स्थापना के अल्प समय में ही हर वर्ष विद्यालय से विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों एनआईटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, आरआईएमसी, नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। विगत वर्ष में विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र का चयन देश के सबसे प्रतिष्ठ राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) देहरादून में हुआ था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी 26 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना विद्यालय की उच्च शैक्षिक गुणवत्ता एवं शिक्षकों की समर्पित मेहनत को दर्शाता है। शैमफोर्ड विद्यालय छात्रों को हमेशा उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं विश्वस्तरीय सुविधायें देने के लिए प्रतिबद्ध है ।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के भविष्य की कामना की है और इस उप्लब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश 

