Dehradun -उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में कहीं आंशिक बादल तो कहीं धूप खिले रहेगी वहीं कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज बुधवार 24 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है वहीं अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बूंदाबांदी और मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही कहीं कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया राज्य के अधिकांशों हिस्सों में अगले तीन दिन यानी 26 मार्च तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा वहीं राज्य में 27 मार्च को ताजा पश्चिमी विक्षोंभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
तापमान की स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
