उत्तराखंड ( National Games) 38वें राष्ट्रीय खेल जैसे जैसे आगे बढ़ते जा रहे हैं, उत्तराखंड के एथलीट भी दमखम दिखा रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड को पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ। वुशु प्रतियोगिता में अचोम तपस ने उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। वुशु में ही उत्तराखंड के विशम कश्यप ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं बुधवार देर शाम कलारीपयट्टू में सिद्धि बडोनी ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
मेडल टैली में उत्तराखंड के पास अब तक कुल 4 मेडल हो चुके हैं, जिसमें से 3 मेडल वूशु में आए हैं। गुरुवार को वुशु की ताओलू स्पर्धा में अचोम तपस ने दिलाया। अचोम मूल रूप से मणिपुर के इंफाल के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से देहरादून में इंफो एंड टेक्नो सोल्यूशन कंपनी में कार्यरत हैं। अचोम के पिता अचोम इरावंत सिंह सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और मां अचोम ब्रोजेश्वरी देवी गृहिणी हैं। गुरुवार को ही विषम कश्यप ने Taijiquan Taolu स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मेडल टैली में उत्तराखंड को आगे बढ़ाया।
उत्तराखंड के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर अचोम गदगद हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अधिक से अधिक युवाओं को वुशु स्पर्धा की तकनीक सीखनी चाहिए, ताकि उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।
उधर बुधवार शाम को नेशनल गेम्स में रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में कलारीपयट्टू खेल हुए। कलारीपयट्टू चुवाडुकल महिला वर्ग में आज उत्तराखंड की सिद्धी बड़ोनी ने रजत पदक जीता । सिद्धी उत्तराखंड सचिवालय में संयुक्त सचिव संतोष बड़ोनी की बेटी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी 
