हल्द्वानी। उत्तराखंड और मिजोरम के बीच पहला मैच अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में खेला गया। पहले हाफ में उत्तराखंड और मिजोरम दोनों ही टीमों का खाता तक नहीं खुल पाया। सेकंड हाफ में मिजोरम ने अपना खाता 48 मिनट में पहला गोल कर खोला। मिजोरम के लिए पहला गोल जर्सी नंबर 4 अहमुंतिया ने किया। वही उत्तराखंड के लिए पहला गोल 83 मिनट पर जर्सी नंबर 8 निर्मल बिष्ट ने किया।
निर्मल बिष्ट ने किया उत्तराखंड के लिए गोल
पूरा मैच उत्तराखंड के हाथ से निकल गया था। लेकिन हल्द्वानी के रहने वाले निर्मल बिष्ट ने खेल के अंतिम 6 मिनट में पहला गोल कर टीम को हारने से बचाया। निर्मल बिष्ट ने कहा उत्तराखंड की टीम आगे भी इसी जोश के साथ मैच खेलेगी और नेशनल गेम का फाइनल मैच जीतकर उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश का नाम रौशन करेगी।
कोच भुवन जोशी
उत्तराखंड की टीम के कोच भुवन जोशी का कहना है कि टीम ने कड़ी प्रैक्टिस की है और जीत को लेकर हम मैदान पर उतरे थे। लेकिन मैच ड्रॉ हो गया है। अगले मैच में खिलाड़ियों को देखते हुए अपनी रणनीति बनाएंगे और उत्तराखंड की टीम को विजय बनाएंगे। कोच जोशी ने कहा कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी स्टार खिलाड़ी है और यह टीम हमने कड़ी मेहनत से बनाई है। इस बार उत्तराखंड की टीम नेशनल गेम्स में चैंपियनशिप अपने नाम करेगी।
दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में उत्तराखंड की टीम को सपोर्ट करने के लिए हल्द्वानी शहर से सैकड़ो की संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह दुगना कर दिया। गौलापार का स्टेडियम जय उत्तराखंड के नारों से गूंज उठा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी 
