Dehradun News- राज्य में कोरोना वायरस के मामले लगातार कम होने रहे हैं। एक्टिव मामलों की संख्या अब 500 से नीचे हैं। ऐसा लग रहा है कि जल्द उत्तराखंड कोरोना फ्री स्टेट बन सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। राज्य में कोरोना वायरस को लेकर लोग काफी लापरवाह हो रहे हैं। इसी वजह से आर नॉट काउंट एक से ज्यादा है। ये हम नहीं एम्स द्वारा कहा गया है। एम्स ने प्रदेशवासियों को चेताया है कि वह कोरोना वायरस के कम मामलों को हल्के में नहीं ले।
अगर ऐसा नहीं होता है तो तीसरी लहर आने में देर नहीं लगेगी जो भारी नुकसान पहुंचा सकती है। उत्तराखंड में आर नॉट काउंट लगातार बढ़ रहा है। एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने इसी वजह से अपनी चिंता व्यक्त की है। प्रदेश में इस वक्त आर नॉट काउंट 1.17 है। आर नॉट काउंट यह दर्शाता है कि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति कितने व्यक्तियों को कोरोना फैला रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि कोरोना संक्रमण समाज में कितनी तेजी से फैल रहा है।
यह इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनी जिम्मेदारी नहीं उठाएंगे तो कोरोना वायरस कभी खत्म नहीं हो पाएगा। हालांकि उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के वैक्सीनेशन को बड़ा हथियार बताया। एम्स की मानें तो आर नॉट काउंट एक से कम रहना चाहिए।
उत्तराखंड का आर नॉट काउंट 1.17 है यानी 100 लोग 17 अन्य लोगों को कोरोना संक्रमण फैला सकते हैं। एक आंकड़ों के अनुसार भारत के 8 राज्यों में आर नॉट काउंट 1 से ज्यादा है। मिजोरम में आर नॉट काउंट 1.56, मेघालय में 1.27, सिक्किम में 1.26, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 1.17, मणिपुर में 1.08, केरल में 1.2 और दिल्ली में 1.01 है।
एम्स ऋषिकेश की मानें तो उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या में कंट्रोल करने की जरूरत है। संख्या कम होगी तो कोरोना संक्रमण सुरक्षा हेतु बनाया गया सामाजिक दूरी के नियम का पालन हो सकेगा। इसके अलावा लोगों को भई अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। जब तक कोरोना वायरस का खतरा है तब तक भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
