कैंची धाम जाम, वन्यजीव हमले और महिला सुरक्षा को लेकर यूकेडी ने सरकार को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य में बढ़ती समस्याओं को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की है। दल ने कहा कि कैंची धाम में लगातार लग रहे भीषण जाम से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जाम के कारण मरीजों को हल्द्वानी पहुंचने में घंटों लग रहे हैं, वहीं कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट रही हैं। पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने से आम जनता प्रभावित हो रही है।
यूकेडी ने राज्य में बढ़ते जंगली जानवरों के हमलों पर भी चिंता जताई। दल के अनुसार, वन्यजीव हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाते हुए महिला सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए गए।
ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर इन समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। यूकेडी ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो पार्टी स्थानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
