देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देशहित में ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील केवल पैसे बचाने के लिए नहीं…बल्कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और बिजली-पानी की बचत करें…तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि एक साल तक सोने के आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का सीमित उपयोग करना जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी देशहित में महत्वपूर्ण योगदान साबित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग हमेशा राष्ट्रहित में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
