लक्सर: चलती ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नवविवाहिता की तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। महिला की खोज के लिए पुलिस की एक टीम उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर भेजी गई है। टीम रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
कानपुर के मछरिया रोड नौबस्ता निवासी मनीष अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 5 मई को अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ देहरादून से गाजियाबाद जा रहे थे। दोनों नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से लापता हो गई।
शुरुआत में मामले में लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी….लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले को अपहरण की धाराओं में दर्ज कर लिया।
पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई है। पांच दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। लक्सर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
