haridwar news

उत्तराखंड: यहाँ चाय की दुकान में गैस सिलिंडर फटने से हुआ धमाका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुड़की : गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित एक चाय की दुकान में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गैस सिलिंडर फट गया। विस्फोट के बाद दुकान में भीषण आग लग गई…जिसमें दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे की है। उस समय चाय की दुकान पर कुछ लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हुआ….जिससे दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आग की लपटें उठने लगीं। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।

आग और मलबे की चपेट में आने से मौके पर मौजूद दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिस कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

प्रारंभिक जांच में गैस लीक होने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें