Bank strike

बैंक हड़ताल से उत्तराखंड में करीब आठ हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की गई। इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारियों की नौ यूनियन शामिल रहीं। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में बैंकिंग कार्य ठप रहा…जिससे एक ही दिन में करीब आठ हजार करोड़ रुपये के लेनदेन के प्रभावित होने का अनुमान है।

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह सहित विभिन्न मांगों को लेकर सुबह करीब दस बजे बैंक अधिकारी और कर्मचारी देहरादून के एस्ले हॉल स्थित सेंट्रल बैंक के पास एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर तक रैली निकाली।

ADVERTISEMENTSAd

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बैंककर्मी लंबे समय से हफ्ते में पांच दिन कार्य और सभी शनिवार को अवकाश की मांग कर रहे हैं…लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने बताया कि यह मांग भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और यूएफबीयू के बीच वर्ष 2023 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन और 8 मार्च 2024 को हुए सेटलमेंट- सह-जॉइंट नोट में की गई सिफारिशों के अनुरूप है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी

वक्ताओं का कहना था कि सोमवार से शुक्रवार तक कार्य समय में आवश्यक समायोजन कर बाकी सभी शनिवार को अवकाश घोषित किए जाने से ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। यूएफबीयू के राजन पुंडीर ने बताया कि एक दिन की हड़ताल से प्रदेशभर में करीब आठ हजार करोड़ रुपये के बैंकिंग लेनदेन पर असर पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी

प्रदर्शन में इंद्र सिंह रावत, अनिल जैन, हेमंत मल्होत्रा, चंद्रकांत जोशी, कमल तोमर सहित बड़ी संख्या में बैंककर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें