HARIDWAR NEWS

उत्तराखंड: यहाँ सरकारी जमीन जांच के बीच हुई गोलीबारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष का भाई समेत दो घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच के लिए प्रशासनिक टीम वहां पहुंची। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर फायरिंग की घटना हुई….जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई और प्रॉपर्टी डीलर सचिन चौहान तथा उनका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया….लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सचिन चौहान को पेट में गोली लगी है।

ADVERTISEMENTS

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रशासनिक अमला सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों का सत्यापन करने गांव पहुंचा था। इसी दौरान भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा के अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई और अचानक फायरिंग हो गई। इसके चलते सचिन चौहान और उनके रिश्तेदार कृष्णपाल घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रशासनिक टीम और पुलिस ने स्थिति को संभाला। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और घटना में शामिल लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच इस बात की जा रही है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, गोली किसने चलाई और विवाद की असली वजह क्या रही।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें