हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक टेंट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से उठता घना धुआं तीन से चार किलोमीटर दूर से साफ दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 12 बजे बैरागी कैंप स्थित प्रकाश टेंट के गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते गोदाम के भीतर आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने लपटें उठती देख शोर मचाया और आसपास के लोगों को सतर्क किया….लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

बताया जा रहा है कि गोदाम में भारी मात्रा में कपड़ा, गद्दे, बांस, प्लास्टिक और अन्य टेंट सामग्री रखी हुई थी। अत्यधिक ज्वलनशील सामान होने के कारण आग को तेजी से फैलने का मौका मिला और कुछ ही समय में लपटें ऊंचाई तक उठने लगीं।
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया…लेकिन आग की तीव्रता के आगे ये प्रयास नाकाफी साबित हुए।
मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए गोदाम के चारों ओर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया….ताकि आग पास की झुग्गियों और मकानों तक न फैल सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष
उत्तराखंड: यहां शादी से पहले मंगेतर का शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल 
