अल्मोड़ा : होली पर्व से पूर्व उत्तराखंड की लोक-सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने अल्मोड़ा निवासी डॉ. ललित मोहन जोशी द्वारा लिखित होली गीतों के संग्रह ‘बरसत रंग फुहार’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. लोहनी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। होली के अवसर पर यह पुस्तक होल्यारों और लोक-संगीत प्रेमियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि होली गीतों की शुद्धता और मौलिकता को बनाए रखना जरूरी है और यह पुस्तक उस दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
पुस्तक में कुल 100 पारंपरिक होली गीतों का संग्रह किया गया है। ये सभी होलियां वर्षों से लोक परंपरा में गाई जाती रही हैं। लेखक द्वारा होली गीतों में प्रचलित शब्दों की अशुद्धियों को ठीक करने के साथ-साथ लुप्त हो चुके पदों और अंतरों को भी खोजकर प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक के लेखक डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि होली गीतों में प्रयुक्त अपभ्रंश शब्दों को उनके मूल और शुद्ध शब्दों से जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस संग्रह में ब्रज की होली को कुमाऊंनी भावों के साथ पिरोने का भी प्रयास किया गया है।
लेखक ने इस पुस्तक को महिला होल्यारों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि घर-घर बैठकी होली करने वाली महिलाएं इस परंपरा की असली संवाहक हैं। अपभ्रंश हुए शब्दों को शुद्ध रूप में गाने और लुप्त होते पदों को जीवित रखने में महिला बैठक होलियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।
कुलपति प्रो. लोहनी ने कहा कि बसंत पंचमी से होली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे समय में इस पुस्तक का प्रकाशन सभी होल्यारों के लिए सहायक सिद्ध होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
