देहरादून :(बड़ी खबर) साढ़े नौ लाख परिवारों को इस माह से मिलेगा पांच किलो गेहूं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

साढ़े नौ लाख परिवारों को इस माह से मिलेगा पांच किलो गेहूं

देहरादून। सरकारी राशन की दुकानों से राज्य खाद्य योजना के तहत साढ़े नौ लाख परिवारों को इस माह से पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलेगा। पिछले करीब चार साल से इन परिवारों को मिलने वाले साढ़े सात किलो राशन में गेहूं की जगह चावल दिया जा रहा था।

सरकारी राशन की दुकान से राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों को प्रति परिवार साढ़े सात किलो राशन मिलता है, इसमें पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता था, लेकिन गेहूं की कमी के चलते पिछले कुछ वर्षों से चावल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार

जिलों में देरी से पहुंचा राशन प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस माह देरी से राशन पहुंचा है जिससे राशन कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल

रहा था। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती के मुताबिक, पात्र परिवारों को इस महीने से फिर से पांच किलो गेहूं दिया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की अन्य योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें