- केदारनाथ में मदद के लिए उतरेगी वायुसेना,मी-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर से किया जाएगा रेस्क्यू कार्य।
उत्तराखंड- पिछले 24 घंटे उत्तराखंड के लिए बेहद मुश्किलों भरे गुजरे हैं. उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के चलते नुकसान हुआ है. आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार पिछले 24 घंटे में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं. इनमें से देहरादून के रायपुर में 2 लोगों की मौत, रुड़की में 4 लोगों की मौत हुई है. इसी तरह से टिहरी में बादल फटने की वजह से 3 लोगों की मौत, 1 व्यक्ति की मौत केदारनाथ मार्ग पर और 1 और व्यक्ति की मौत चमोली में हुई है. इस तरह से पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश के चलते अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि कई जगहों पर पुलों और सड़क टूटने से भी नुकसान हुआ है।
आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कल देर रात रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली मैं बादल फटने की वजह से केदारनाथ धाम का मार्ग अवरुद्ध हो गया है. भीमबली से ऊपर केदारनाथ की तरफ फंसे हुए लोगों को लगातार निकालने का काम किया जा रहा है. जिसमें से अब तक 400 लोगों को निकाला जा चुका है।
आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया अभी भी भीमबली और लिंचोली में 300 लोग फंसे हुए हैं. इसी तरह से पूरे केदारनाथ धाम के विभिन्न पड़ावों पर 1000 से 1500 लोग फंसे हुए हैं. इन लोगों को लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है. जिसके लिए केंद्र से भी बातचीत चल रही है. आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से मदद मांगी हैं। एयर रेस्क्यू के लिए वायुसेना की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही वायुसेना के मी-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू का काम किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 

