हल्द्वानी : शासन के निर्देश पर कोचिंग एवं स्टडी सेंटरों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा आज हल्द्वानी शहर के विभिन्न इलाकों में बेसमेंट में चलाये जा रहे कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी गड़बड़ी पाई जाने पर 6 कोचिंग सेंटरो को मौके पर ही सील किया गया। जबकि 10 को नोटिस दिए गए है।
गुरुवार की शाम नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एडिशनल एसपी प्रकाश आर्य, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से नगर के 16 कोचिंग एवं स्टडी सेंटरों का ओचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम टीम ने नैनीताल रोड स्तिथ दुर्गा सिटी सेंटर में संचालित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर व अन्य कोचिंग सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान कोचिंग सेंटर के आसपास अवैध होर्डिंग बोर्ड देखकर नगर आयुक्त ने तत्काल नगर निगम की टीम से अवैध होर्डिंग बोर्ड उतरवा कर जप्त करवाए।
इसके बाद महिला डिग्री कॉलेज के पास छापेमारी करने पहुंची टीम ने कोचिंग सेंटर में अनियमित मिलने पर उसे मौके पर सील कर दिया इसी प्रकार मुखानी कालाढूंगी रोड, देवलचौड़ में स्थित 16 कोचिंग सेंटर के मानकों और दस्तावेजों को चेक किया। जिसमें 6 कोचिंग सेंटर सील किए गए जबकि 10 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जांच कमेटी गठित कर यह औचक निरीक्षण किया गया है जो आगे भी जारी रहेगा, बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर एवं स्टडी सेंटरों आदि में सुरक्षात्मक उपाय अग्निशमन यंत्र सहित सभी भवन उपविधि के अनुसार निर्माण की विधिवत अनुमति के मानकों को पूरा करने वाले कोचिंग सेंटरों को ही संचालित किए जाने की अनुमति दी जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ DM ने बदला स्कूल TIME
लालकुआं : समाजसेवी पीयूष की गिरफ्तारी के खिलाफ भड़के ग्राम प्रधान और BDC
उत्तराखंड: उपनल कर्मियों पर सुनवाई, कोर्ट में क्या चला पूरा मामला? जानिए
उत्तराखंड: यहाँ 90 लाख की हुई बड़ी चोरी, उद्योगपति का घर खंगाल गए चोर
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खाने की शिकायत? तुरंत इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल
उत्तराखंड: सीएम धामी का निरीक्षण, बोले…काम चाहिए रिजल्ट के साथ, देरी नहीं चलेगी
उत्तराखंड: यहाँ ट्रक से भिड़ी कार, महिला की जान गई, सात लोग अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: पहाड़ भी तपे, मैदान भी झुलसे उत्तराखंड में गर्मी का डबल अटैक
उत्तराखंड: कमर्शियल वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, ग्रीन कार्ड ऑनलाइन शुरू
उत्तराखंड: वन योजनाओं पर कड़ा रुख, मुख्य सचिव बोले…रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिए 

