Dehradun News- उत्तराखंड में धामी सरकार बनने के बाद सभी मंत्री एक्टिव हो गयेे है। हाल ही में वन मंत्री व ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रदेश में फ्री बिजली की घोषणा की थी। अब उन्होंने एक और घोषणा कर दी है। राज्य की सक्रिय चार हजार वन पंचायतों/इको समितियों के खाते में न्यूनतम एक लाख की धनराशि डाली जाएगी। इस कदम सेे वनाग्नि पर रोक लगेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
शुक्रवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने वन अधिकारियों की बैठक में वन विकास से सम्बंधित योजनाए, सेवा नियमावली, पदोन्नति में शिथिलीकरण एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान बैठक में अधिकारियों द्वारा वनों के विकास से सम्बंधित योजनाए, रिक्त पदों की जानकारी एवं अन्य कार्यो का विवरण मंत्री के समक्ष रखा।

वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंहा भी खाली पद हो, उन्हें जल्द से जल्द भरे जाने की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय मे पूरा कर ले। वनों के विकास, सरक्षण एवं संवद्र्धन में वन आरक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, बिना फारेस्ट गार्ड के किसी भी योजना को धरातल पर नहीं उतारा जा सकता है। वनों के विकास के लिए प्रदेश में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाय।
इसके अलावा मंत्री हरक सिंह रावत ने घोषणा की कि ’वन पंचायतों की वनाग्नि को रोकने में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य की सक्रिय चार हजार वन पंचायतों/इको समितियों के खाते में न्यूनतम एक लाख की धनराशि डाली जाएगी। जिससे वनाग्नि पर रोक लगेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
