- हरिद्वार: जिले में शहर से लेकर देहात तक चीनी मांझे का उपयोग अभी जारी
हरिद्वार। जिले में शहर से लेकर देहात तक चीनी मांझा का उपयोग नहीं रुक पा रहा है। रविवार को बाइक सवार के गले में मांझा फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के गले में 42 टांके आए हैं। उंगलियों में नौ जगह कट बन गए हैं, इनमें भी नौ टांके लगे। घटना रविवार देर शाम की है।
बिजली घर के पास बाइक सवार युवक सुमित कुमार (25) पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी श्यामपुर कांगड़ी के गले में चीनी मांझा फंस गया। इससे उसकी गर्दन बुरी तरह कट गई। हाथ से गले को बचाने के चक्कर में उंगलियां भी कट गईं। गंभीर रूप से घायल को परिचित विशाल ने अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया, कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चीनी मांझा बेचने और उपयोग करने वाले को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग 
