उत्तराखंड : यहाँ सुखाने डाले महिला के कपड़े उठा ले गया चोर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

सुखाने डाले महिला के कपड़े उठा ले गया चोर

हल्द्वानी। शहर के वार्ड नंबर नौ आनंदपुरी महेश नगर में कपड़े चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर दीवार फांदकर घर में घुसता है और आराम से कपड़े बटोरकर रफूचक्कर हो जाता है। हालांकि मामले में अब तक गृहस्वामी की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

नवाबी रोड इलाके में हुई यह घटना 19 जून की तड़के करीब 3:22 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आसमानी रंग की टी-शर्ट, काली लोअर और सफेद स्पोर्ट्स शूज पहने एक युवक दीवार फांदकर मकान के भीतर दाखिल होता है। बरामदे में कदम रखते ही उसकी नजर स्टैंड पर सूख रहे महिला के कपड़ों पर पड़ती है।

हैरान करने वाली बात यह है कि चोर बिना किसी हड़बड़ाहट के कपड़ों को चेक करके उठाता है। कपड़े समेटने के दौरान वह बीच-बीच में सतर्कता से आसपास भी नजर दौड़ाता है। स्टैंड पर टंगे सारे कपड़े समेटने के बाद वह भाग जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस पूरी वारदात को देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं। चोरी के अंदाज से ऐसा लगता है कि आरोपी को न तो गृहस्वामी के जागने का डर था और न ही पुलिस का कोई खौफ। इस घटना के बाद से इलाके के लोग आरोपी को कपड़ा चोर गैंग का सदस्य बोल रहे हैं। कुछ का कहना है कि लोग जेवरों की सुरक्षा के लिए परेशान रहते थे लेकिन अब बरामदे में कपड़े सुखाना भी दूभर हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

ऐसी किसी घटना या वीडियो की जानकारी नहीं है। फिर भी स्वतः संज्ञान लेकर इस प्रकरण को प्राथमिकता के साथ देखा जाएगा।

  • मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें