हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान के तहत नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी से उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान सांसद ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया। उन्होंने वीरांगना भावना गोस्वामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान सांसद अजय भट्ट ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के समाधि स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर शहीद स्थल पर शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध भी किया।
सांसद ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शहीदों की वीरगाथाएं आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा अपने वीर जवानों के योगदान का ऋणी रहेगा…और उनके सम्मान तथा स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू 
