उत्तराखंड : भीमताल की बेटी ने खोला ऐसा कैफे, अब पर्यटक भी कर रहे तारीफ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भीमताल। उत्तराखण्ड सरकार की स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र की रहने वाली यामिनी ने इसका बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए अपना बेकरी व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई है।

ग्राम डोब ल्वेशाल निवासी यामिनी ने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP-UGVS) के सहयोग से ‘Mr. Chef Bakery & Cafe’ की स्थापना की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने स्वरोजगार के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकल्प लिया और उसे सफलता में बदल दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी

वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्हें बेकरी यूनिट स्थापित करने के लिए कुल 3 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई। इसमें 75 हजार रुपये परियोजना सहायता, 75 हजार रुपये स्वयं का अंशदान और 1.50 लाख रुपये बैंक ऋण के रूप में उपलब्ध कराया गया।

इस आर्थिक सहयोग से यामिनी ने आधुनिक मशीनों और उपकरणों के साथ अपना बेकरी व्यवसाय शुरू किया। वर्तमान में उनके प्रतिष्ठान में केक, मफिन, बिस्कुट और अन्य बेकरी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं…जिन्हें स्थानीय ग्राहकों के साथ-साथ भीमताल आने वाले पर्यटक भी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

बेकरी व्यवसाय शुरू होने के बाद उनकी आय में लगातार वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। साथ ही उनके इस प्रयास ने आसपास की कई महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का अभियान सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता

यामिनी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। आज वह अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बनने के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें