खकरा नदी में मगरमच्छ के हमले से वृद्ध महिला की मौत
नानकमत्ता, क्षेत्र के ग्राम देवकली सलामता में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मगरमच्छ के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम देवकली सलमता खकरा नदी निवासी भजन कौर (70 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय महेंद्र सिंह शुक्रवार शाम खकरा नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उन्हें पकड़ लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग तथा ग्रामीणों के सहयोग से महिला की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद देर रात महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतका के चार बच्चे हैं और सभी विवाहित हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नियमानुसार परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है तथा नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
