हल्द्वानी: हल्द्वानी–नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीबाग स्थित कलसिया नाले में वर्तमान में बने वैलीब्रिज के स्थान पर अधिक भार क्षमता वाले नए वैली मोटर ब्रिज का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए निर्माण से पूर्व वैकल्पिक मार्ग और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है।
नए पुल के निर्माण के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने को लेकर हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह मार्ग कुमाऊं के पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में यहां 32 टन भार क्षमता का वैलीब्रिज है…जिसे हटाकर अधिक भार क्षमता वाला नया वैलीब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनी रहे। इसके लिए पुल के समीप वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण कर वैकल्पिक मार्ग की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नए वैलीब्रिज के निर्माण को तीन माह में पूरा करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। वैकल्पिक मार्ग तैयार होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बैठक में पुल निर्माण के दौरान यातायात संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी 
