नैनीताल: आरसेटी कुंवरपुर नैनीताल में 22 दिसंबर 2025 से संचालित 31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स (महिला वस्त्र निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में नैनीताल जनपद की कुल 31 महिलाओं ने भाग लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने प्रशिक्षुओं से बातचीत कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और हॉस्टल सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं द्वारा बनाए प्रैक्टिकल फाइलों और स्वयं द्वारा तैयार किए गए परिधानों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की और इन्हें स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक की महिलाएं सरकारी स्कूलों के ड्रेस निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकती हैं।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सफल उद्यमी बनने के गुणों से परिचित कराया गया। साथ ही विभिन्न खेलों सफल उद्यमियों के साथ संवाद और बैंकिंग संबंधी जानकारियों के माध्यम से उन्हें व्यावसायिक ज्ञान भी प्रदान किया गया।
संस्थान के निदेशक अतुल कुमार पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु निजी व्यवसाय और आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन के लिए दो वर्षों तक संस्थान से नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। एनएआर की असेसमेंट टीम, देहरादून द्वारा प्रशिक्षुओं का लिखित और मौखिक मूल्यांकन भी किया गया।
समापन अवसर पर बड़ौदा आरसेटी के निदेशक अतुल कुमार पांडे, मास्टर ट्रेनर तारा देवी, प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह पिलख्वाल और एफएलसी काउंसलर सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के लिए प्रेरित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 
