UTTARKASHI

उत्तराखंड: इस गाँव में भीषण अग्निकांड, एक साथ 12 मकान जलकर राख

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और 12 आवासीय भवन जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में तीन गाय भी जिंदा जल गईं…जिससे ग्रामीणों में शोक और दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गांव में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हुए हैं और उनके बीच दूरी भी कम है। यही वजह रही कि आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे इलाके में बड़े अग्निकांड का खतरा पैदा हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की…लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू

सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही अग्निशमन पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें भी गांव के लिए रवाना की गईं।

ग्राम प्रधान ने बताया कि आग में 12 परिवारों के घर पूरी तरह जल गए हैं। प्रशासन अब नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद

इधर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी प्रभावित लोगों को जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें