उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा की शुरुआत का प्रतीक माने जाने वाले यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को यमुना जयंती के पावन अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थपुरोहितों ने पंचांग के अनुसार कपाट उद्घाटन का समय तय किया।
निर्धारित मुहूर्त के अनुसार, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान कृत्तिका नक्षत्र, कर्क लग्न और आयुष्मान योग का विशेष संयोग रहेगा…जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।
मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने जानकारी दी कि इसी दिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मां यमुना की उत्सव डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। परंपरा के अनुसार मां यमुना के भाई शनि समेश्वर देवता की डोली भी इस यात्रा में साथ रहेगी और धाम तक विदाई देगी।
उन्होंने बताया कि कपाट खुलने के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और पुजारी भी मौजूद रहेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज 

