हरिद्वार: हरिद्वार से एक बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आई है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मेहनत से आठ साल पहले घर से लापता हुआ एक बेटा आखिरकार अपनी मां से मिल गया। जैसे ही मां ने अपने बेटे को देखा वह खुद को रोक नहीं पाई और खुशी के आंसुओं में डूब गई।
यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से जुड़ा है…जहां एक परिवार पिछले कई वर्षों से अपने दो बेटों की तलाश में भटक रहा था। बताया गया कि करीब आठ साल पहले पिता की डांट से नाराज होकर 6 और 4 साल के दोनों बच्चे घर से बिना बताए निकल गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।
माता-पिता ने हार नहीं मानी और बच्चों की तलाश में कई शहरों और राज्यों के चक्कर लगाए। पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी।
इस बीच हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 16 मार्च को ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत रेलवे स्टेशन से तीन बच्चों को रेस्क्यू किया। पूछताछ और काउंसलिंग के दौरान एक किशोर की जानकारी इस मामले से जुड़ती नजर आई।
टीम ने सुरागों के आधार पर अलग-अलग राज्यों में संपर्क किया और काफी प्रयासों के बाद किशोर के परिजनों तक पहुंच बनाई। 19 मार्च को किशोर की मौसी से संपर्क हुआ…जिसके बाद वीडियो कॉल के जरिए मां और बेटे की बात कराई गई। बेटे को देखते ही मां ने उसे पहचान लिया और भावुक हो उठी।
इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया और फिर मां के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
