देहरादून: देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो गर्व के साथ-साथ आंखें भी नम कर देती है। भैरव बटालियन की घातक प्लाटून प्रतियोगिता के दौरान एक युवा अधिकारी ने अपने साथी की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी और अंततः देश सेवा में शहीद हो गए।
यह घटना 20 मार्च की बताई जा रही है। गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले कैप्टन प्रशांत चौरसिया अपनी टीम के साथ अभ्यास के तहत नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान एक जवान अचानक पानी में फंस गया और उसकी जान खतरे में पड़ गई।

स्थिति को भांपते हुए कैप्टन चौरसिया ने बिना एक पल गंवाए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने पूरी बहादुरी के साथ अपने साथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान पानी के भीतर एक पत्थर से टकराने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आ गईं।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत देहरादून के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। कई दिनों तक चले इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
कैप्टन प्रशांत चौरसिया ने अपने कर्तव्य और साथियों के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की। उन्होंने अपने साथी की जान तो बचा ली…लेकिन खुद अपने प्राणों की आहुति दे दी।
सेना के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें एक निडर और समर्पित अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। उनका कहना है कि कैप्टन चौरसिया ने अपने अंतिम क्षण तक एक सच्चे सैनिक का धर्म निभाया।
परिवार में वे तीन भाई-बहनों में मंझले थे। हाल ही में उनकी बड़ी बहन का विवाह हुआ था…जबकि छोटा भाई घर पर रहकर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
