Uppsc Recruitment 2021- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। लोक सेवा आयोग द्वारा पशुपालन विभाग राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशालाओं आयुष विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 972 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 23 नवंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं जबकि अंतिम तारीख 23 दिसंबर रखी गई है इसके अलावा आवेदन शुल्क ₹105 रखा गया है जबकि एससी एसटी के लिए यह शुल्क ₹65 और दिव्यांग के लिए ₹25 रखा गया है।
इस लिंक से देखें भर्ती विज्ञापन
पदों से सम्बन्धित विवरण
फार्म प्रबंधक, पशुपालन विभाग- 1 पद
माइक्रबॉयोलॉजिस्ट (खाद्य), राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाएं – 6 पद
चिकित्साधिकारी (आयुर्वेदिक एवं यूनानी) – 962 पद
प्रवक्ता, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – 1 पद
रीडर, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – 1 पद
प्रवक्ता मोआलेजात, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – 1 पद
जानें योग्यता
फार्म प्रबंधक, पशुपालन विभाग- कृषि में पीजी या यूजी के साथ 3 वर्ष का अनुभव। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष।
माइक्रबॉयोलॉजिस्ट (खाद्य), राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाएं – माइक्रोबॉयोलॉजी में पीजी या समकक्ष योग्यता के साथ 3 वर्ष का अनुभव। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष।
चिकित्साधिकारी (आयुर्वेदिक एवं यूनानी) – आयुर्वेद या यूनानी में डिग्री और कम से कम 6 माह का अनुभव। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष।
प्रवक्ता, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – यूनानी में 5 वर्षीय डिग्री। आयु सीमा 25 से 40 वर्ष।
रीडर, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – यूनानी में 5 वर्षीय डिग्री और 7 वर्ष का अध्यापन अनुभव। आयु सीमा 28 से 45 वर्ष।
प्रवक्ता मोआलेजात, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – यूनानी में 5 वर्षीय डिग्री और 7 वर्ष का अध्यापन अनुभव। आयु सीमा 25 से 40 वर्ष।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
