Uttarakhand News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सितारगंज से दुखद खबर सामने आई है कि यहां अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण देने गए बुजुर्ग को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 4 दिन बाद घर में बजने वाली शहनाई से ठीक पहले हुई इस अनहोनी के चलते खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी राजन अपने साले विपुल मंडल के साथ शक्ति फार्म रिश्तेदारी में अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने आए थे, जिसके बाद वह शक्ति फार्म बाजार से विवाह सामग्री लेकर शाम को 4:00 बजे अपने घर नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी लौट रहे थे, इस बीच पालघर गांव में राजन और विपुल बाइक से उतर कर सड़क किनारे लघु शंका कर रहे थे, कि पेड़ पर पहले से छिड़ी मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला कर दिया। राजन पर अत्याधिक मधुमक्खियों के लिपटने की वजह से वह वहीं बेहोश हो गए। जिसके बाद वहां से गुजर रहे एक शिक्षक ने उन्हें अपने वाहन से तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया और रास्ते में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं और सबसे छोटी बेटी का सोमवार को विवाह होना तय है। इस घटना के बाद घर में विवाह की खुशियां गम में बदल गई और परिजनों में कोहराम मच गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
