- पीडब्ल्यूडी और प्रशासन ने की पेड़ो को ट्रांसप्लांट करने की सफल शुरुआत
हल्द्वानी – बीते कई दिनों से हल्द्वानी में प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के द्वारा 13 चौराहों में रोड चौड़ीकरण करने के दौरान बड़ी संख्या में चौड़ीकरण की जद में आ रहे बड़े और सालों पुराने पेड़ो को काटने के कारण पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय जनता की नाराजगी झेल रहे, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और प्रशासन की कोशिश के बाद 40 चिन्हित बड़े और पुराने, पाखड़ और नीम के पेड़ों को रिलोकेट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
हल्द्वानी की जनता के लिए खुशी की बात ये है कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ये कोशिश सफल हुई है, जिसमे हल्द्वानी से कुछ दूर हल्दूचौड़ में बन रही गौशाला की जमीन में बीते दिनों हल्द्वानी के काठगोदाम के नरीमन चौराहे के समीप तेज आंधी के चलते टूट कर निर्जीव हो चुका सालों पुराने जिस पेड़ को पीडब्ल्यूडी और प्रशासन के प्रयास से ट्रांसप्लांट किया गया था।
वो निर्जीव पेड़ फिर से पुनर्जीवित हो चुका है, जिसमे हरी पत्तियां भी निकलना भी शुरू हो गयी हैं, जिसको लेकर प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की पेड़ो के पुनर्जीवित होने की उम्मीद और भी पक्की हुई है, वही सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने आने वाले समय पेड़ो ट्रांसप्लांट करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि, चिन्हित किये गए 40 पेड़ो को जो रोड चौड़ीकरण की जद में आने के कारण हटाए जा रहे है उन्हे ट्रांसप्लांट के जरिये नया जीवन दिया जा सकेगा जो हम सब के लिए एक सुखद अनुभव है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार 
