उत्तराखंड : खटीमा में सीएम धामी का बड़ा कार्यक्रम, योजनाओं का किया विस्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान बगुलिया स्थित शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान में आयोजित “जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित “दीदी कैफे” का फीता काटकर शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTS

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड सरकार भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में UCC लागू करना और नकल विरोधी कानून लागू करना सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और भर्ती प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने खटीमा को अपना परिवार बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने भी सरकार की योजनाओं और त्वरित समाधान की सराहना की।

इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को सहायता भी दी गई। मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और सहकारिता विभाग की योजनाओं के तहत लाभार्थियों को अनुदान, उपकरण, उर्वरक, स्वास्थ्य लाभ और ऋण चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें