उत्तराखण्ड अधीनस्थ द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-70/ उ०अ० से०च०आ०/2026 दिनांक 09 अप्रैल, 2025 में विज्ञापित विभिन्न स्नातक स्तरीय अर्हता के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा 14 जून, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक एकल पाली में राज्य के समस्त 13 जनपदों के कुल 449 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गयी। लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए 154603 अभ्यर्थी नामांकित थे, जिनमें से 114635 अभ्यर्थियों द्वारा अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किये गये। लिखित परीक्षा में लगभग 83254 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इस प्रकार लगभग 72.62 प्रतिशत अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उपस्थित रहे।
उक्त स्नातक स्तरीय अर्हता के पदों की लिखित परीक्षा पूर्व में निरस्त की गई थी। इसलिए लिखित परीक्षा को पुनः शुचितापूर्ण आयोजित कराना चुनौतीपूर्ण था। इस लिखित परीक्षा को पारदर्शिता एवं शुचिता से संपादित कराए जाने हेतु परीक्षा केन्द्रों में सी०सी०टी०वी० एवं जैमर लगाये गये। परीक्षा केन्द्रों पर नवीनतम तकनीक आधारित ए०आई० कैमरों भी लगाये गये, जिनके माध्यम से आयोग कार्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों की लाईव निगरानी की गयी। इसके लिए आयोग द्वारा आई०टी० क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया गया। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की पुलिस विभाग द्वारा फ्रिस्किंग की गई, साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई।
उक्त परीक्षा के लिए प्रत्येक जनपद में त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए पुलिस विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नामित किये गये, जिससे परीक्षा के दौरान किसी तथ्य के प्रकाश में आने पर नोडल अधिकारी द्वारा निराकरण किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए शासन स्तर पर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड द्वारा वीडियों काफ्रेसिंग के माध्यम से जनपदों के जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा वीडियों काफ्रेसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षकों, जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों / पुलिस अधीक्षकों तथा प्रश्नगत परीक्षा के नोडल अधिकारी (पुलिस) को परीक्षा में सतर्कता व सुरक्षा हेतु वृहद निर्देश दिये गये। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परीक्षा से पहले पूर्व में प्रकाश आए में संदिग्धों, राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, होटल, ढाबों की चैकिंग सुनिश्चित की गई। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अभिसूचना तंत्र के साथ-साथ सेक्टर / जोनल मजिस्ट्रेट्स, पर्यवेक्षकों, केन्द्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों का परीक्षा के सुचारू संपादन में महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा लिखित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 