रुद्रपुर: शहर के परशुराम चौक क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला अपनी छोटी बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार विमला हर्वोला मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र की रहने वाली थीं और वर्तमान में रुद्रपुर में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। शनिवार रात वह खरीदारी के बाद अपनी बेटी के साथ घर लौट रही थीं।

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी बेटी को सुरक्षित सड़क पार कराया। इसके बाद जब वह खुद सड़क पार करने लगीं तो उसी दौरान एक जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला वाहन के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे को अपनी आंखों के सामने देखकर मासूम बच्ची घबरा गई…और मदद के लिए चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग सड़क पार करते हैं…लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं…लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में कोई बड़ा सुधार नहीं किया गया। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
