नैनीताल : जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद अंतर्गत दिनांक 15 जून 2026 को कैंची धाम मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक / बेसिक) एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी,बाल विकास नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वह, यह सुनिश्चित करेगें कि उक्त आदेश की सूचना विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) में अध्ध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा आंगनबाड़ी केंद्रो में पंजीकृत बच्चों के अभिवावक तक ससमय पहुँचा दी जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त क्षेत्र के स्थित समस्त अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा अधिकारी एवं कर्मचारी
अपने निर्धारित समयानुसार कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने संबंधितों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 
