रुद्रपुर: गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (पंतनगर विश्वविद्यालय) ने प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीए और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं के नतीजे विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। स्नातक प्रवेश परीक्षा में हरिद्वार के वासुदेव कृष्ण पाठक ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं रामपुर के मोहम्मद कैफ दूसरे और नैनीताल की नीलम बेलवाल तीसरे स्थान पर रहीं।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ए.के. उपाध्याय ने बताया कि स्नातक और एमसीए कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई थी…जबकि स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों की परीक्षा 6 जून को उत्तराखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। स्नातक प्रवेश परीक्षा में 7,358 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं स्नातकोत्तर परीक्षा में 867, एमसीए में 124 और पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 436 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में रुद्रपुर की मानसी जोशी ने प्रथम, हल्द्वानी की प्रतिभा नागरकोटी ने द्वितीय और हरियाणा के विवेक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एमसीए प्रवेश परीक्षा में बरेली के प्रियांश भर्दवाल पहले, पिथौरागढ़ के गौरव जोशी दूसरे और काशीपुर की कनिका तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विश्वसनीयता को दर्शाती है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
