नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम के स्थापना दिवस मेले से ठीक पहले क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। मंदिर के पास एक होमस्टे संचालक की बेटी ने मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि स्थापना दिवस मेले से कई दिन पहले ही कैंचीधाम और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर दी गई है…जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहनों की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण क्षेत्र में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले कभी मेले से इतने दिन पहले इस तरह की सख्ती नहीं देखी गई।
एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मेले से पहले बढ़ी चिंता
15 जून को कैंचीधाम स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस-जनता संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
