हरिद्वार: हर की पौड़ी पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया…जब गंगा के तेज बहाव में बह रहे एक युवक की जान पत्रकार हरि गौतम ने बहादुरी दिखाते हुए बचा ली। घटना शाम करीब 4:45 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार खड़खड़ी निवासी अजय (करीब 28-30 वर्ष) गंगा में स्नान के दौरान असंतुलित होकर तेज धारा में बहने लगा। युवक पानी में डूबने की स्थिति में पहुंच गया था और आसपास मौजूद लोग उसे बचाने में असमर्थ नजर आए।
इसी दौरान पत्रकार हरि गौतम भी हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने युवक को बहते देखा तो बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। हरि गौतम तेज बहाव के बीच तैरते हुए युवक तक पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना उसे सहारा देकर किनारे तक ले आए। उनकी सूझबूझ और साहस के चलते युवक की जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कुछ और देर हो जाती तो युवक को बचाना मुश्किल हो सकता था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने हरि गौतम की जमकर सराहना की और उनके साहसिक कार्य की प्रशंसा की।
बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भी हरि गौतम ने हरियाणा के एक युवक को गंगा में डूबने से बचाया था।
रोज हर की पौड़ी पहुंचकर करते हैं प्रार्थना
हरि गौतम ने कहा कि वह अपने पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी Cristiano Ronaldo की सफलता और विश्व कप जीत की कामना के लिए पिछले कई दिनों से लगातार हर की पौड़ी पहुंचकर गंगा स्नान कर रहे हैं। इस दौरान वह नियमित रूप से गंगा में डुबकी लगाकर प्रार्थना भी करते हैं।
लोगों से की खास अपील
हरि गौतम ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को तैराकी अवश्य सिखानी चाहिए। उनका कहना है कि तैरना जानने वाला व्यक्ति जरूरत पड़ने पर अपनी या किसी अन्य की जान बचा सकता है। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि जिन्हें तैरना नहीं आता…उन्हें गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए।
हर की पौड़ी पर गोताखोर तैनाती की मांग
घटना के बाद हरि गौतम ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले जैसे बड़े आयोजनों के दौरान हर की पौड़ी पर प्रशिक्षित गोताखोरों की स्थायी तैनाती सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी कदम है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 
