देहरादून: सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि गांव में सिंचाई के लिए पानी को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को यह विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने विनोद कश्यप के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई…जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार सुबह प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर आगजनी और पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी।
कई आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले में कई लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है…जबकि बाकी की तलाश जारी है। जांच टीम वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
प्रशासन का सख्त रुख
घटना के बाद प्रशासन ने भी कड़ा कदम उठाया। साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया…जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई। गांव में सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है।
शांति बनाए रखने की अपील
जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशील माहौल को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अफवाह न फैले।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे और प्रदेश में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
उत्तराखंड की सहकारिता को लेकर अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, जानें क्या हुई चर्चा
गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग में शोक, सीएम धामी ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना
हल्द्वानी में 14 सितंबर से सजेगा गणेश महोत्सव, 5 दिन होंगे धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम
अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में जेंडर विमर्श पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
हल्द्वानी में बनेगा फोरलेन, लालकुआं को मिलेगा 7 KM का बाईपास; केंद्र ने दी हरी झंडी
उत्तराखंड: यहां जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे स्कूली बच्चे, वीडियो सामने आते ही प्रशासन में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: काम करने को कहा तो भड़का बेटा, पिता के सिर पर डंडे से किया हमला; इलाज के दौरान मौत
उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, अब पार्किंग को लेकर नहीं होगी इतनी परेशानी
हल्द्वानी : डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान प्राप्त करेंगी 
