विकासनगर (देहरादून): असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर हुए भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान हादसे में उत्तराखंड के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह शहीद हो गए। हादसे की खबर मिलते ही विकासनगर और सेलाकुई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों के लिए यह खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
32 वर्षीय स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र की श्रीरामपुरम कॉलोनी के निवासी थे। उन्होंने करीब आठ वर्षों तक भारतीय वायु सेना में सेवा देकर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बताया जा रहा है कि यह उनकी दूसरी पोस्टिंग थी और वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे थे।
प्रशांत सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता उमेश सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं…जबकि माता बृजेश देवी गृहिणी हैं। परिवार में उनकी एक बड़ी बहन भी हैं…जिनका विवाह हो चुका है। करीब डेढ़ वर्ष पहले, नवंबर 2024 में उनका विवाह हुआ था और परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रहा था। लेकिन विमान हादसे ने परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन असम के लिए रवाना हो गए। वहीं, पूरे क्षेत्र में लोगों ने शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशांत सिंह के बलिदान को देश के लिए बड़ी क्षति बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशांत सिंह हमेशा अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति के लिए जाने जाते थे। उनकी शहादत पर पूरे क्षेत्र को गर्व है…लेकिन एक होनहार बेटे को खोने का दुख भी उतना ही बड़ा है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश ने एक बहादुर सैनिक खो दिया है, जिसकी सेवा, समर्पण और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
