हल्द्वानी : राज्य कर विभाग (जीएसटी) हल्द्वानी में कार्यरत सहायक आयुक्त उज्जवल डालाकोटी डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं। उन्होंने राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में आठवीं रैंक प्राप्त की है और उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। इससे पहले उन्होंने सहायक आयुक्त पद पर ज्वाइन किया था और एटीआइ नैनीताल में प्रशिक्षण के दौरान पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा की तैयारी की थी।
मूल रूप से अल्मोड़ा के डालाकोट के रहने वाले उज्जवल वर्तमान में हल्द्वानी में मल्ली बमौरी स्थित वृंदावन विहार में रहते हैं। इससे पहले 2021 की रेंजर परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी वर्ष हुई लोअर पीसीएस भर्ती में मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए थे। वर्ष 2024 में घोषित 2021 राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के परिणाम उनका चयन राज्य कर विभाग में हुआ था। बातचीत में डालाकोटी ने बताया कि उन्हें पिछली बार की

परीक्षा व साक्षात्कार के अनुभव का भी लाभ मिला। यह भी पता चला कि कमियां कहां रह गई थी। ऐसे में समय प्रबंधन का भी पूरा ध्यान रखा। उन्होंने ने बताया कि वह प्रशासनिक क्षेत्र में तकनीकी और डिजिटलीकरण का और भी बेहतर तरीके से प्रयोग करेंगे। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्र में सुलभ और सुगम सेवाओं पर केंद्रित पहल करेंगे जिससे कि पहाड़ के लोगों को सेवाएं और भी ज्यादा बेहतर तरीके से मिल पाएं।उन्होंने
2016 में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से बीटेक किया था। उनकी माता गीता डालाकोटी वन विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हैं। पिता स्व. उमेश डालाकोटी भी वन विभाग में कार्यरत थे। पत्नी प्रणिता पांडे बैंक आफ बड़ौदा कालाढूंगी शाखा में कार्यरत हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट 
