हल्द्वानी की वर्षा जोशी ने UKPSC में किया कमाल, पूरे उत्तराखंड में हासिल की दूसरी रैंक
हल्द्वानी

- आईटीबीपी के जवान की बेटी ने मेहनत और लगन से रचा सफलता का इतिहास, युवाओं से बोलीं— लक्ष्य तय करें, निरंतर मेहनत करें
एंकर : हल्द्वानी शहर की बेटी वर्षा जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शहरवासियों में खुशी की लहर है। साधारण परिवार से आने वाली वर्षा की सफलता मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन गई है।
वर्षा जोशी ने अपनी स्कूली शिक्षा बीरशेवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पूरी की उनके पिता केवलानंद जोशी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में उपनिरीक्षक (SI) के पद पर तैनात हैं, जबकि माता दीपा जोशी गृहिणी हैं। मूल रूप से बागेश्वर निवासी वर्षा ने सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को देते हुए वर्षा जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से अपील की कि वे लक्ष्य तय कर धैर्य और अनुशासन के साथ तैयारी करें। उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यदि छात्र निरंतर मेहनत, सही रणनीति और आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
