- बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेयी की बढ़ सकती है मुश्किल, अल्मोड़ा जमीन मामले में नोटिस भेजने की तैयारी..
बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेयी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। अल्मोड़ा जमीन खरीद मामले में उन्हें नोटिस भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि उत्तराखंड में बाहरी व्यक्तियों की जमीन खरीद-फरोख्त की जांच पूरी हो गई है। अब जमीन खरीदने वालों को नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेयी को नोटिस भेजने की तैयारी
उत्तराखंड में बाहरी व्यक्तियों की जमीन खरीद-फरोख्त मामले की जांच के दौरान बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेयी का नाम भी सामने आया था। इस जांच में सामने आए नामों की लिस्ट तैयार कर अब उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में मनोज वाजपेयी को भी नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
जिला प्रशासन ने बनाई 23 लोगों की सूची
बता दें कि बीते महीने सीएम धामी ने बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा उत्तराखंड में खरीदी गई जमीनों का ब्यौरा तलब किया था। इसकी रिपोर्ट सभी जिलों से शासन के निर्देश पर भेजी गई थी। जिसमें अल्मोड़ा जिले में भी 23 ऐसे लोग चिन्हित किए गए हैं। जिसमें से 11 के नाम सार्वजनिक किए जा चुके हैं। बाकी सभी को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। जिसमें फिल्म स्टार मनोज वाजपेयी का नाम भी शामिल है। इसमें सबसे ज्यादा मामले अल्मोड़ा में 11, लमगड़ा में तीन, स्याल्दे में दो रानीखेत में पांच और सल्ट और द्वाराहाट में एक-एक मामले हैं।
नोटिस जारी करने की चल रही है प्रक्रिया
प्रशासनिक अधिकरियों का कहना है कि इन सभी को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके बाद संबन्धित को जवाब देने का तय समय तय किया जाएगा। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो फिर भूमि को निहित करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक मुंबई के उद्योगपति की भूमि जब्त होगी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
