- कुमाऊं मंडल में होंगे तीन हजार शिक्षकों के तबादले
नैनीताल: कुमाऊं में तैनात करीब तीन हजार शिक्षकों शक्षकों के के तबादले होंगे। लगभग दस श्रेणियों में हो रही पांच दिवसीय तबादला प्रक्रिया कल यानि 19 जुलाई से शुरू की जाएगी। काउंसिलिंग के बाद शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान अनिवार्य, अनुरोध के आधार पर, पति-पत्नी एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया जाएगा।
कुमाऊं में माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक (एलटी) के शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शासन के निर्देशों के क्रम में सहायक अध्यापकों की काउंसिलिंग को लेकर विभगीय स्तर पर सूची जारी कर दी गई है। यह प्रक्रिया 19 जुलाई से जीजीआईसी नैनीताल में सुबह दस बजे से रोजाना आयोजित
- नैनीताल में एलटी शिक्षकों के स्थानांतरण को कल से होगी काउंसिलिंग
की जाएगी। स्थानांतरण के लिए पात्र शिक्षकों के काफी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके लिए यह प्रक्रिया पांच दिन तक आयोजित की जाएगी। इस बीच अनिवार्य रूप से सुगम से दुर्गम एवं दुर्गम से सुगम में तबादले किए जाएंगे। इसके अलावा अनुरोध के आधार पर प्राप्त आवेदनों की पड़ताल के बाद भी संबंधित शिक्षकों को अन्यंत्र तैनाती दी जाएगी। यह प्रक्रिया 24 जुलाई तक चलेगी। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास ने बताया कि काउंसिलिंग में हिस्सा लेने वाले शिक्षकों की सूची विभागीय वेबवाइट पर अपलोड कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 

