देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश होने का अनुमान है. दो पहाड़ी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, इसलिए इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बाकी जिलों में बारिश की चेतावनी देते हुए पीला अलर्ट जारी किया गया है.
इन 2 जिलों में है ऑरेंज अलर्ट: देहरादून स्थित उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कुमाऊं मंडल के 2 जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. ये दो जिले पिथौरागढ़ और बागेश्वर हैं. भारी बारिश को देखते हुए इन दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकेगी. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से सावधान और सतर्क रहने को कहा है.
बाकी जिलों में येलो अलर्ट: पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है तो बाकी 11 जिलों में भी बारिश होगी. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार शामिल हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों में भी बादल गरजने और बिजली चमके का अनुमान लगाया है. इन जिलों में बारिश के तीव्र दौर आएंगे.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 

