लालकुआं : लालकुआ नैनीताल दुग्ध संघ उत्तराखंड सहकारी डेरी फ़ैडरेशन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुग्ध संघ में संचालित योजनाओं व गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया एवं प्रभारी प्रशासन विपणन संजय सिंह भाकुनी को बीते शुक्रवार को देहरादून कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडेरेशन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किये जाने पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा पुरुस्कृत होने पर दुग्ध संघ के अधिकारी व पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने शॉल व फूलो की माला एवम स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।
दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ दुग्ध उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के हितों को लेकर हमेशा सजग रहा है और अनेकानेक लाभकारी योजनाओं के जरिये दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने को लगातार प्रयासरत रहा है।
श्री बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ आज उपभोक्ताओं के बीच अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ का ऑचल ब्राण्ड दूध को लेकर आम उपभोक्ताओ में जो भरोसा बढ़ा है , वह स्वयम उनके लिए तथा दुग्ध संघ प्रबन्धन के लिए सन्तोष की बात है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों, दुग्ध उपभोक्ताओं, किसान प्रतिनिधियों व मीडिया के रचनात्मक सहयोग का ही परिणाम है कि वर्तमान में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआँ की राज्य में एक अलग ही पहचान बन चुकी है। सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही दुग्ध संघ प्रबन्धन कार्य करने को प्रतिबद्ध है। मुकेश बोरा ने जानकारी में हल्द्वानी से समाचार प्रकाशित खबर को भ्रामक बताया बैठक में सर्वसहमति से निंदा की गई।
इस दौरान सामान्य प्रबन्धक अनुराग शर्मा कारखाना प्रबंधक हरीश चंद्र आर्य, प्रभारी वित्त उमेशपठालनी,
सहायक प्रभारी ए.एच रमेश मेहता, विपणन डिपो हल्द्वानी हेंमन्त पाल ,प्रभारी कालाढूंगी श्रीमती शांति कपकोटी , गीता ओझा,मुन्नी आर्या ,नीमा भंडारी ,श्रीमती नेगी रेखा आर्या ,गीता पलियाल ,पदमा आर्या, प्रबन्धक महिला डेरी विकास संजय शर्मा , विजय चौहान, चेतन बिष्ट ,दिनेश चोनियाल ,राजेन्द्र प्रसाद ,अशोक कुमार , पूरन मिश्रा ,पूनम दलवाल ,विजय जलाल ,महेंद्र सिंह ,सुदर्शन मेहरा, कुलदीप रेकवाल, सुमित तिवाडी ,मोहन पांडे, मीना रौतेला ,दीपक उप्रेती ,लक्ष्मी दत्त ,प्रभारी स्टोर खलील अहमद प्रभारी एमआईएस भुवन सनवाल प्रखर शाह,दिनेश कुलौरा, राजू रैकवाल, सहित दुग्ध संघ के कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
