Nainital News- देश-विदेश में प्रख्यात उत्तराखंड का नैनीताल पर्यटक उनके दिलों में बसता है लिहाजा कोविड-19 कर्फ्यू के दौरान सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को वीकेंड मनाने सबसे ज्यादा लोग यहां आते हैं और इसी से नैनीताल सहित आसपास के पर्यटक स्थलों से जुड़े लोगों व पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यापारियों का आर्थिक चक्र चलता है लेकिन सरकार के कोविड-19 के चलते इन्हीं 2 दिन यानी शनिवार और रविवार को कंप्लीट कर्फ्यू रहता है जिससे यहां न सिर्फ लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है बल्कि पर्यटन से मिलने वाले राजस्व का भी नुकसान हो रहा है इन सबके चलते नैनीताल के विधायक संजीव आर्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख बड़ी मांग की है।
नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने पत्र लिखते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सप्ताह के अंत में लगने वाला कोविड-19 कर्फ्यू नैनीताल के पर्यटन पर बड़ा प्रभाव डाल रहा है लिहाजा लाखों लोगों की आजीविका को देखते हुए नैनीताल में शनिवार और रविवार के स्थान पर सप्ताह के किन्हीं दो अन्य दिवसों पर कर्फ्यू लगा दिया जाए क्योंकि शनिवार और रविवार को यहां होटल, टूरिस्ट गाइड, नाव चालक, घोड़े चलाने वाले , फल व्यवसाई, दुग्ध उत्पादक, फल फूल एवं सब्जी उत्पादक इन सबके लिए यह 2 दिन बड़े महत्वपूर्ण रहते हैं। गौरतलब है कि विधायक संजीव आर्य ने रविवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में भी मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को प्रबल तरीके से उठाया था जिसके बाद देर शाम पत्र जारी कर मांग की है।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
