हल्द्वानी: भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक यातायात और डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 21 मार्च को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी…जबकि भारी वाहनों पर प्रतिबंध सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन ने साफ किया है कि इस दौरान शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने और वीआईपी कार्यक्रम को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर बदलाव किए गए हैं।

भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक
21 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक हल्द्वानी शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। खनन से जुड़े सभी गेट बंद रहेंगे और आवश्यक सेवाओं के वाहन भी बाईपास मार्गों का उपयोग करेंगे।
बसों के लिए बदले रूट
रोडवेज और निजी बसों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। मैदानी क्षेत्रों से आने वाली बसें सामान्य रूप से रोडवेज स्टेशन तक पहुंच सकेंगी…जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसों को नारीमन तिराहा से डायवर्ट कर गोलापार और तीनपानी होते हुए भेजा जाएगा। कालाढूंगी और अन्य मार्गों की बसों के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि शहर के अंदर दबाव कम रहे।
छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन
छोटे वाहनों को भी कई जगहों पर डायवर्ट किया जाएगा। बरेली रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड से आने-जाने वाले वाहनों को तीनपानी, गोलापार, नारीमन तिराहा और अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा। शहर के अंदर आने वाले वाहनों को भी विभिन्न तिराहों और कटों से मोड़कर आगे भेजा जाएगा।
जीरो जोन घोषित
वीआईपी कार्यक्रम के दौरान नैनीताल बैंक तिराहा से सौरव होटल तिराहा तक का क्षेत्र पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। इस इलाके में किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा शहर के कई अन्य मार्गों और कटों को भी अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
रैली में आने वाली बसों के लिए पार्किंग प्लान
जनसभा में शामिल होने वाली बसों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। बरेली रोड, रामपुर रोड, काशीपुर, रामनगर, कालाढूंगी, भीमताल और अन्य क्षेत्रों से आने वाली बसों को निर्धारित स्थानों पर यात्रियों को उतारने के बाद अलग-अलग ग्राउंड और पार्किंग स्थलों में खड़ा किया जाएगा। पार्किंग भर जाने की स्थिति में वैकल्पिक स्थान भी चिन्हित किए गए हैं।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि तय किए गए रूट प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से शहर के अंदर प्रवेश करने से बचें। साथ ही ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें…ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
उत्तराखंड: जिस चट्टान तक पहुंचना भी मुश्किल, वहां कैसे पहुंचा सतीश? नदी में उतरने के बाद हुआ लापता
उत्तराखंड: दिल्ली की नौकरी छोड़ी, गांव लौटकर शुरू किया ट्राउट पालन; अब हर महीने 60 हजार तक कमाई 
