Haldwani news – सुशीला तिवारी अस्पताल के आई वार्ड में ससुर व दामाद के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे का सिर फोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी धर्मेंद्र सिंह कुछ दिन पहले अपनी बीमार पुत्री को लेकर एसटीएच आया था।
जहां ससुर व सालों की उसके साथ कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि ससुर व दामाद बाल रोग विभाग के आई वार्ड में दरवाजे से टकरा गये। इससे दरवाजे में लगा शीशा टूट गया। हाथापाई में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। अस्पताल कर्मियों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

इधर, धमेंद्र ने फोन पर बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर बच्ची को साथ लेकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। वह 108 एंबुलेंस का चालक है। पुत्री के बीमार होने की सूचना पर वह उसे लेकर एसटीएच आया था। जहां पुत्री को डिस्चार्ज कराने को लेकर ससुर व सालों ने उसके साथ मारपीट की। उसने पुलिस में तहरीर देने की बात कही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 


