देहरादून: शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू इनोवा कार ने राजपुर रोड पर डीएल कट से लेकर ओल्ड सर्वे रोड तक भीषण आतंक मचाया और एक के बाद एक ,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत होंगे जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कहर मचाने के बाद इनोवा कार गेट तोड़ते हुए ओल्ड सर्वे रोड पर स्थित एक घर में घुस गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक गुनीत सिंह को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार समय शाम 19:30 बजे इन्दर रोड निवासी गुनीत सिंह इनोवा कार संख्या Uk07DF1795 को लेकर राजपुर रोड की तरफ निकला। बेकाबू स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले DL रोड पर एक कार औरा कार Uk07TE2606 को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, उसके बाद तेजी से आगे भागते हुए एक स्कूटी Uk07FS5518 व एक मोटरसाइकिल UK07FR5116 को टक्कर मारकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमे स्कूटी सवार 01 व्यक्ति राहुल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी 233 अंबेडकर नगर DL रोड देहरादून तथा बाइक सवार 02 व्यक्ति रोहित फिलिप्स पुत्र फिलिप्स जार्ज, उम्र 48 वर्ष व उसका पुत्र अनुज फिलिप्स निवासीगण 14 ओल्ड सर्वे रोड डालनवाला देहरादून, उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना में घायल राहुल को पुलिस द्वारा वैश्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जबकि दुर्घटना में घायल 2 अन्य व्यक्तियों रोहित तथा अनुज को पुलिस ने दून अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मृत्यु हो गई।
उक्त घटना के बाद भी इनोवा का कहर नहीं थमा, वाहन द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक Uk05B5133 व उसके पास खड़ी स्कूटी UK07DW 0086 को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उसके बाद उक्त वाहन ओल्ड सर्वे रोड पर छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ते हुए उक्त घर के परिसर में जा घुसा, जिसमे घर के अंदर खड़ी स्कूटी Uk07FX1837 व कार Uk07BN2255 क्षतिग्रस्त हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार 
